फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मनीष नगर अध्यक्ष व राजेश श्रीवास्तव बने महामंत्री

Sat, 14 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अ​खिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पट्टिका पहनाकर किया गया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में हुई। संगठन के एक साल पूरा होने पर नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय और क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह के निर्देश पर जिला प्रभारी प्रवींद्र भालोटिया की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसके बाद जिलाध्यक्ष विजय प्रधान की संस्तुति पर वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्र ने मनीष कसौधन को नगर अध्यक्ष और राजेश श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
हिमांशु जायसवाल को नगर प्रभारी की जिम्मेदारी देते हुए जल्द ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा गया। इसके अलावा इंजीनियर सुधीर गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष और आकाश तिवारी को नगर मंत्री की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें