लंभुआ। पांडेयपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हवा व बारिश के बीच प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित आम का पेड़ अचानक चारदीवारी पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से करीब दो वर्ष पहले बनी स्कूल की चारदीवारी धराशायी हो गई।
गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जिससे विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था। शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक रेनू पांडेय को घटना की जानकारी हुई। बताया कि पेड़ काफी बड़ा और पुराना था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है, जिससे पेड़ को विद्यालय परिसर से हटाया जा सके। संवाद