प्राथमिक विद्यालय लंभुआ प्रथम में वितरित किया गया आम का पौधा। स्रोत- विद्यालय
सुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालय लंभुआ प्रथम में बृहस्पतिवार को पूर्वजों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 204 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को निशुल्क आम के पौधे वितरित हुए।
नईमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य लोगों ने दिवंगत सलीमुद्दीन सिद्दीकी और नियाज अहमद सिद्दीकी की याद में पौधे बांटे। बच्चों और शिक्षकों को पौधे दिया गया। समाजसेवी संतराम मोदनवाल ने कहा कि बच्चे और वृक्ष भारत के भविष्य हैं। उन्होंने इन्हें सुरक्षित और संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का प्रथम दायित्व बताया। प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने बच्चों से पौधों की नियमित देखभाल की अपील की।
इस मौके पर शिक्षक राकेश कुमार सिंह, वागीश त्रिपाठी, अलीमुल्लाह, राम आसरे गौतम, पुष्पा तिवारी, नीलम देवी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलावती, कंचन, साधना और आंचल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।