फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सपा प्रत्याशी रामभुआल के हाथों मेनका ने गंवाई सीट

Wed, 05 Jun 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विजयी सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद को जीत का प्रमाण पत्र देतीं डीएम।- संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की लोकसभा सीट पर सपा व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से सीट छीन ली। कड़े संघर्ष में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को करीब 43,174 मतों से परास्त किया है। शुरुआत से ही बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर बने रहे। नतीजे की घोषणा होते ही सपा, कांग्रेस व आप खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। गणना स्थल पर पहुंचकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अमहट स्थित मंडी परिषद में मंगलवार सुबह आठ बजे से गणना शुरू होते ही पहले बैलेट के वोट गिने गए। करीब एक घंटे बाद ईवीएम के मतों की गणना पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुई। गणना को लेकर तीनों पार्टियों के एजेंट टेबल पर मुस्तैद रहे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही मतगणना में शुरू से ही सपा व गठबंधन प्रत्याशी भारी पड़ते नजर आए। सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी। आखिरी व 33वें राउंड की गणना में उनकी बढ़त 43 हजार के ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन


गणना में 4,44,330 मत पाकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 43,174 मतों से परास्त किया। मेनका गांधी को 4,01, 156 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा को 1,63,025 मत मिले। वीवीपैट की पर्चियों के मिलान के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विजयी प्रत्याशी रामभुआल निषाद को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

चुनाव में अन्य छह प्रत्याशी 10 हजार के मतों का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राम वृक्ष यादव, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व विधायक अरुण वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।



दो राउंड को छोड़ सपा प्रत्याशी प्रत्येक में बनाए रहे अपनी बढ़त
अमहट मंडी परिषद में सुबह आठ बजे से गणना शुरू होते ही सपा व गठबंधन प्रत्याशी बैलेट पेपर की गणना से ही बढ़त बनाना शुरू कर दिए। बीच में 16वें व 17वें राउंड को छोड़कर सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद अपनी बढ़त आखिरी राउंड तक कायम रखे। यह बात अलग है कि कुछ राउंड में उन्हें मामूली रूप से सैकड़े में बढ़त मिली। लगातार भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए रखने की वजह से उन्होंने आखिर में करीब 43 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी की हार से पार्टी में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें