फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वरुण गांधी का टिकट कटने पर भाजपा नेता मेनका गांधी का बड़ा बयान, चुनाव लड़ने के सवाल पर कही ये बात

Mon, 08 Apr 2024 01:23 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, सुल्तानपुर

सार

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट और चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता मेनका गांधी ने बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन
Maneka Gandhi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने पर भाजपा नेता मेनका गांधी ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेनका गांधी का कहना है कि ये पार्टी का फैसला है। पार्टी ने जो फैसला किया है, उसे मानेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि वरुण बहुत अच्छे सांसद थे। आगे भी जिंदगी में जो भी बनेंगे, देश के लिए अच्छा ही करेंगे। वहीं, वरुण गांधी द्वारा अलग से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "नहीं... हम इस तरह के लोग नहीं हैं।"
 

आपको बता दें कि पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी ने टिकट कटने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी बना ली है। भाजपा की ओर से टिकट तय होने के बाद पहली बार दो अप्रैल को पीलीभीत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भी वरुण नहीं आए। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम की सभा में मौजूदा सांसद की कमी वहां मौजूद सभी लोगों को अखर रही थी।
विज्ञापन



 

मेनका गांधी और वरुण गांधी की कर्मस्थली रही पीलीभीत में 35 वर्ष में यह पहला मौका है, जब इन दोनों में कोई भी मैदान में नहीं है। भाजपा ने वरुण गांधी की जगह प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पर दांव लगाया है। हालांकि टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए भावुक खुला पत्र लिखा था। इसमें मां का हाथ पकड़े तीन साल के बच्चे की अपनी कहानी से अपना नाता भी पीलीभीत की जनता से मजबूत किया। 

 
विज्ञापन

इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में वरुण गांधी पीलीभीत आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में स्थानीय नेता व जनता इस उम्मीद में थी कि वरुण गांधी यहां पहुंचेंगे और मंच पर नजर आएंगे। मगर, आखिरकार लोगों को निराशा हाथ लगी। फिलहाल, नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पीलीभीत में प्रस्तावित है तो स्थानीय लोगों को एक बार फिर उम्मीद है कि वरुण इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें