सुल्तानपुर। मंडलायुक्त अयोध्या 16 जून को भदैंया विकास खंड के केनौरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। दो दिवसीय दौरे में दो बड़ी परियोजना और अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। उनके निरीक्षण व बैठक के कार्यक्रम को देखते हुए विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल 16 जून को सुबह 10 बजे जिले में पहुंचेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर को मेडिकल कॉलेज में 100 शैया के क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण करेंगे। भदैंया के केनौरा ग्राम पंचायत में चौपाल लगाएंगे।
शाम को असरोगा में जल जीवन मिशन के कार्यों, दूबेपुर के नर्सेज हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे। 17 जून को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि मंडलायुक्त के दौरे की तैयारियां चल रही हैं।