फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के लिए रामबाण है मंडूकासन : डॉ. पूनम

Sat, 14 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास कराती प्र​शिक्षक डॉ. पूनम सिंह
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह योग शिविर में आंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग प्रशिक्षक डॉ पूनम सिंह ने डायबिटीज दूर करने के लिए मंडूकासन का अभ्यास कराया। कहा कि गलत जीवनशैली, असमय खानपान, शारीरिक निष्क्रियता और तनाव के कारण यह बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन


बताया कि शिविर में कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं डायबिटीज से ग्रसित हैं। उनके लिए मंडूकासन रामबाण आसन है। मंडूकासन का प्रतिदिन अभ्यास करने से डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आसन पेट के अंदरूनी अंगों की मालिश करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। डॉ. पूनम ने कहा कि आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास सदैव खाली पेट ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें