फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पिता-पुत्र ने दादी और पोते पर उड़ेला खौलता तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज क्षेत्र में दादी और उसके पोते पर रविवार सुबह गांव के ही पिता-पुत्र ने खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसे दादी और पोते को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक 75 फीसदी तक झुलस गया है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज क्षेत्र के टाटियानगर (सैफुल्लागंज) निवासी अमरजीत निषाद का गांव के ही कुंतल उर्फ समर बहादुर से भूमि का विवाद चल रहा है। रविवार सुबह आठ बजे अमरजीत का बेटा विशाल (25) अपनी दादी शकुंतला (55) के साथ दुकान से सामान खरीदने जा रहा था।
दोनों टाटियानगर चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी कुंतल और उसके बेटे विवेक पास की एक दुकान पर कड़ाही में उबल रहा समोसा से भरा तेल उठाकर फेंक दिया। तेल पड़ने से विशाल और शकुंतला झुलस गए। इस बीच आसपास भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। चंद मिनट में ही पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और विशाल और शकुंतला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि विशाल 75 फीसदी तक झुलस गया है।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व में कुंतल उर्फ समर बहादुर ने विवादित भूमि की पैमाइश और हदबरारी कराई थी। पीड़ित पक्ष विशाल की पैमाइश को नहीं मान रहा था। इस बात को लेकर रंजिश चल रही थी।
इसी विवाद में कुंतल और विवेक ने विशाल और शकुंतला पर गर्म तेल डाला है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराकर विवाद हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें