लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर सरैया गांव के पास रविवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा गया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
शव की शिनाख्त सरैया गांव निवासी राम गरीब के पुत्र ओम प्रकाश (20) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर दुर्घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन से ओम प्रकाश की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
ट्रेन से कटकर प्रौढ़ की जान गई
मुसाफिरखाना। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास रविवार सुबह लगभग 10 बजे करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव लोगों ने ट्रैक पर पड़ा देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। पुलिस का मानना है कि अज्ञात व्यक्ति सुबह नौ से दस बजे के बीच गुजरने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।