फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरे बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ/भदैंया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेलामोहन गांव निवासी संदीप कुमार (25) रविवार शाम निमंत्रण में गया था। रात करीब आठ बजे लौटते समय भदैंया गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के गड्ढे में उसकी बाइक फंसकर पलट गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संदीप को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिवारीजन संदीप को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज लोगों ने हाईवे का निर्माण कर रहे कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। लंभुआ कोतवाल सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर कार्यदायी फर्म के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें