फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध खनन के विरोध में उतरे किसान, सत्याग्रह की चेतावनी

Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने अवैध खनन और किसानों की लंबित समस्याओं के विरोध में आवाज बुलंद की। किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। पदाधिकारियों ने 31 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर एक जून से किसान सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र में रात्रि के समय बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि व पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है। ज्ञापन में दिवंगत अर्पित गुप्ता प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर व आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक एवं सांविधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।
इस दौरान संगठन युवा जिलाध्यक्ष राजपति तिवारी, राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, प्रशांत सिंह, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें