फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक चोरी के दोषी को तीन साल की सजा

Fri, 06 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक चोरी व बरामदगी के मामले में 28 दिन पहले दोषी ठहराए गए अमित जायसवाल को जिला कारागार से तलब कर सीजेएम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को उसकी सजा पर फैसला सुनाया। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने दोषी को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शाहगढ़ थाने के बहोरखा हरकरपुर के रहने वाले वादी कुलदीप पांडेय ने 10 सितंबर 2022 की घटना बताते हुए दो दिन बाद कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके आरोप के मुताबिक वह अपनी पत्नी शबनम पांडेय को शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा दिलाने आए थे। इस दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई थी। करीब एक सप्ताह पहले पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। उसे बृहस्पतिवार को जेल से तलब कर सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें