मोतिगरपुर। पशुपालन विभाग की ओर से हमजाबाद में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर में 629 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पंजीकृत मवेशियों में 197 बड़े और 432 छोटे पशु शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ गो पूजन से किया गया।
विज्ञापन
पशुपालकों को पशुधन बीमा, टीकाकरण, मिनी नंदिनी, कृषक समृद्धि योजना, सहभागिता योजना और पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी दोस्तपुर डॉ. माधव प्रसाद ने पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी सत्यराम, पुष्पक तिवारी, अनुराग सिंह, संजय कुमार, महेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, अमर बहादुर, चिराग पांडेय सहित कई किसान मौजूद रहे।