फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की चपेट में आए सात गांव, प्रशासन बेखबर

Wed, 17 Aug 2016 10:41 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
लोगों के सामने बड़ी समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से हो रही तेज बारिश से क्षेत्र के कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश से उफनाई मालती नदी व पैंगा ड्रेेन ने अमेठी ब्लॉक के महमदपुर सहित सात पुरवों को अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन


कुछ पुरवों में लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। कई पुरवे चारों तरफ पानी से घिरे हैं। इससे सैकड़ों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई है। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद सक्रिय हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम के साथ ही स्वास्थ्य महकमे की टीम को इन गांवों के लिए रवाना किया है। 

तीन दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश से मालती नदी व पैंगा ड्रेन का जल स्तर इतना बढ़ गया है कि पानी कई गांवों में लोगों केे घरों से होकर बह रहा है।
विज्ञापन


अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमदपुर सहित उसके सात पुरवे इसकी चपेट में हैं। महमदपुर, कुर्मिन का पुरवा, सीतारामपुर में पानी लोगों केे घरों तक घुस गया है जबकि तुलसी का पुरवा, पंडित का पुरवा, चौबेपुर, भवानीबक्श का पुरवा चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। यही नहीं बढ़े जल स्तर से सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें