फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक लाख दीपों से जगमगाया मकरीकुंड

Sun, 12 Nov 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सूरापुर में भजन प्रस्तुत करते गायक अनूप जलोटा। -संवाद
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। हनुमान जयंती पर धर्मचर्चा, आरती, भजन और कीर्तन के साथ तीन दिवसीय विजेथुआ धाम महोत्सव का समापन हुआ। समापन पर प्रख्यात भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


इससे पहले कथावाचिका साध्वी डा़ॅ विश्वेश्वरी ने हनुमानजी के गुणों और विजेथुआ धाम के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हनुमानजी सकल गुण निधान हैं, हम अपनी पात्रता के अनुसार उनसे गुण ग्रहण कर सकते हैं। विजेथुआ शब्द विजय हुआ से है। श्रद्धालुओं को बताया कि विद्यावीर, धर्मवीर, दानवीर, कर्मवीर तथा बलवीर यह पांच गुण जिसमें हैं, वह वीर है और जो रघुवीर को अपने कंधे पर बैठा ले वह महावीर है।

रात करीब नौ बजे अनूप जलोटा मंच पर आए और उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत चर्चित भजन ऐसी लागी लगन... से की। उन्होंने देर रात तक भजन सुनाए।

छोटे बच्चों ने जहां लवकुश बनकर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं गायक सुरेश शुक्ला ने अनेक भजन सुनाए। आयोजक विवेक तिवारी के साथ विधायक राजेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, विजयधर मिश्र, राम प्रकाश दधीचि, रिटायर्ड डीजीपी आरपी सिंह, रत्नेश तिवारी के साथ सैकड़ों लोगों ने राम दरबार की आरती उतारी।
विज्ञापन


हनुमानजी के मंदिर पर धर्माचार्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। महोत्सव के अंतिम दिन मकरीकुंड सरोवर एक लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। करौंदीकला ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। साध्वी डा़ॅ विश्वेश्वरी ने विधायक राजेश गौतम को अमृत कलश भेंट किया।



योगी ने भेजा विजेथुआ के लिए प्रसाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक राजेश गौतम के हाथों विजेथुआ महोत्सव के लिए प्रसाद भेजा जिसको विधायक राजेश गौतम ने आयोजक विवेक तिवारी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें