सुल्तानपुर। उप संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अल्का शुक्ला की अध्यक्षता में हुए चुनाव में महेश कुमार सिंह अध्यक्ष व निशात फातमा महामंत्री चुनी गईं।
इसके अलावा जितेंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष, विकास यादव कोषाध्यक्ष, मो.असलम सम्प्रेक्षक व विनोद कुमार सिंह संगठन मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय कर्मचारी संघ परिषद के महामंत्री मुन्नालाल वर्मा,सहयोगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वदेव शुक्ला, विजय कोरी,माता प्रसाद प्रजापति की देखरेख में संपन्न हुआ। संवाद