फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, जलाभिषेक को लेकर सजे शिवालय 16-09-21

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालय सज गए हैं। शहर के सीताकुंड स्थित पारिजात वृक्ष के पास शिवरात्रि के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन शिव आराधना के साथ श्रद्धालु भोले बाबा का जलाभिषेक करते हैं। शहर व ग्रामीण अंचल के शिव मंदिरों की साज-सज्जा शुरू हो गई है। मंदिरों की रंगाई-पुताई भी कर दी गई है। लंभुआ कस्बे से चार किमी दूर जनवारीनाथ धाम पर महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हैं।
पर्व को देखते हुए मंदिर के पुरोहित की ओर से शिवालय में साफ-सफाई कराई गई है। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर पर आसपास के गांवों से लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद विधिविधान से पूजा-अर्चना करते हैं। शहर के सीताकुंड स्थित पारिजात वृक्ष के प्रति भी लोगों की गहरी आस्था है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन यहां शहर के श्रद्धालु पहुंचते हैं। भोर से शुरू होकर देर रात तक यहां जलाभिषेक व पूजा-पाठ चलता है। इसके अलावा शहर व कस्बाई इलाकों में स्थित शिव मंदिरों पर जलाभिषेक व पूजा-पाठ होता है। शिवरात्रि पर्व को लेकर अन्य शिवालयों में साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें