फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महाराणा प्रताप प्रतिमा हटाई गई, क्षत्रिय समाज नाराज

Tue, 05 May 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। कस्बे के राणानगर मोहल्ले में सोमवार रात महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्थल से हटा दिया गया। सुबह प्रतिमा न मिलने पर क्षत्रिय समाज ने नाराजगी जताई। क्षत्रिय समाज का आरोप है कि प्रशासन ने बिना अनुमति के स्थापना की तैयारी को देखते हुए प्रतिमा हटाई। लोगों की नाराजगी के बाद क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की।
विज्ञापन


विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र देकर प्रतिमा स्थापना को आवश्यक बताया और अनुमति मांगी। हालांकि, सीओ विनय गौतम ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने बिना अनुमति प्रतिमा रखी थी और बाद में स्वयं हटा दी। अब एसडीएम और सीओ ने प्रतिमा स्थापना के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें