महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर सोमवार को शहर में हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। सामाजिक संगठनों ने स्टाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को मिष्ठान व शर्बत पिलाया। शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
शाम को क्षत्रिय भवन सभागार में महाराणा प्रताप की जीवनी पर नाटक का मंचन किया गया।
क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, अमेठी के अनंत विक्रम सिंह, खजुरहट स्टेट के शिव सिंह की अगुवाई को सोमवार को क्षत्रिय भवन सभागार से महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली गई।
शाम को क्षत्रिय भवन सभागार में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री व नाटक का मंचन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, पूर्व विधायक ओमप्रकाश पांडेय, सूर्यभान सिंह, विहिप संरक्षक शुभ नरायन सिंह, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अरविंद सिंह राजा, डॉ. सुधाकर सिंह, गांधी सिंह, डॉ. एसबी सिंह, बालचंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, डॉ. आरपी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गया प्रसाद सिंह, भावना सिंह मौजूद रहे।