फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप जयंती पर हाथी-घोड़े के साथ झांकियां सजाई      

Tue, 09 May 2017 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जयंती पर कई कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।  शोभा यात्रा की समाप्ति पर क्षत्रिय भवन सभागार के समक्ष महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘शूरवीर’ प्रदर्शित की गई।        
विज्ञापन

          
राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। शोभा यात्रा के स्वागत एवं जलपान के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए थे। यात्रा में शामिल लोगों को शरबत, मिठाई एवं जलपान कराया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल युवाओं ने जयघोष किया। महाराणा प्रताप की वेशभूषा में स्कूली बच्चों ने रैली भी निकाली।

इस मौके पर क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसबी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर सिंह, डॉ. एके सिंह, विधायक सूर्यभान सिंह, डॉ. दिनकर प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह,  नागेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, धीरेंद्र सिंह धीरु एडवोकेट, गांधी सिंह,  योगेश सिंह,  योगेंद्र प्रताप सिंह,  अशोक कुमार सिंह, डॉ. ओपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्र रक्षा परिषद की ओर से सीताकुंड घाट पर महाराणा प्रताप जयंती पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने राणा प्रताप के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पीपी सिंह, उमा शंकर मिश्र, राकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, दीप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें