फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदैंया ब्लॉक में भी फैला डायरिया

Mon, 08 May 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कई बच्चे भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर हरिवंश गांव के बाद भदैंया ब्लॉक के तीन गांवों में भी डायरिया फैलने से सोमवार को छह लोग बीमार हो गए। परिवारीजनों ने मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दूसरी तरफ शाहपुर हरिवंश गांव में रविवार की देर रात ही चिकित्सकों की टीम पहुंच गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को दवाएं वितरित करने के साथ ही गांव में दवा का छिड़काव भी कराया।       
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरिवंश गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक प्रौढ़ की मौत हो गई थी जबकि रविवार को 22 लोग बीमार होकर सीएचसी पहुंचे थे। एक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। सोमवार को भदैंया ब्लॉक के भदैंया, पन्ना टिकरी, सलाहपुर गांव में भी डायरिया फैल गया। डायरिया की चपेट में आने से खुशबू (20), अनीता (22), विश्वनाथ (40) और शैलेंद्र कुमार (35) सीएचसी पहुंचे।

दूसरी तरफ शाहपुर हरिवंश गांव में सीएमओ डा. रमेश चंद्रा के आदेश पर रविवार की रात ही चिकित्सकों की टीम गांव पहुंच गई। चिकित्सकों ने गांव में ही कैंप करके मरीजों को दवाएं बांटी। इसके साथ ही सोमवार को गांव में दवा का छिड़काव भी कराया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें