पारिजात धाम पर आरती करते श्रद्धालु
सुल्तानपुर। शहर के जिला उद्योग केंद्र परिसर स्थित पारिजात धाम पर शनिवार देरशाम षटतिला एकादशी के अवसर पर महाआरती का आयोजन हुआ। आरती में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। दीये की रोशनी और भक्तों के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
कल्पवृक्ष सेवा समिति कुशभवनपुर के तत्वावधान में शनिवार को षटतिला एकादशी पर कल्पवृक्ष (पारिजात वृक्ष) भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में मुख्य यजमान नितेश मिश्र और विकास चौरसिया पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। बड़े दीपक से पारिजात धाम की मुख्य यजमान ने आरती उतारी। पूरे परिसर में दर्जनों दीपक जलने से पूरा परिसर जगमग हो गया। इस मौके पर सीताराम यादव, गोकुल प्रसाद श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी, आशीष चतुर्वेदी, सत्यम चौरसिया, अनिल सिंह, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रत्येक एकादशी को होती महाआरती
कल्पवृक्ष सेवा समिति कुशभवनपुर के सेवक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि महीने में दो बार एकादशी पड़ती है। प्रत्येक एकादशी को पारिजात धाम पर महाआरती का आयोजन किया जाता है। हर बार मुख्य यजमान बदले जाते हैं। समय-समय पर यहां धार्मिक आयोजन के साथ ही भंडारा भी किया जाता है।