फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल में मधु को मिला दूसरा स्थान

Sat, 13 Sep 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मधु सिंह। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कादीपुर। मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2025 में क्षेत्र के कटसारी गांव की मधु सिंह दास ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता सात व आठ सितंबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में हुई थी। मधु सिंह दास के पिता जनार्दन सिंह सीबीआई के पूर्व डीजी रहे हैं।
विज्ञापन

इसके पहले उन्होंने 2024 की प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया लिगेसी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उनकी उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है। ग्राम प्रधान अरुण कुमार मिश्र, पूर्व प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह, सचिंद्र सिंह, गौतमी सिंह सहित कई लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें