लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस्लामगंज बाजार के पास बुधवार की सुबह सड़क किनारे लगा एक विशालकाय पेड़ जड़ से ऊखड़कर गिर पड़ा जिसकी वजह से हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वन कर्मियों ने पेड़ को काटकर हाईवे से हटाया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
इस दौरान दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। कुड़वार थाना क्षेत्र के इस्लामगंज बाजार के पास बुधवार की सुबह एक विशालकाय पेड़ जड़ से ऊखड़ कर हाईवे पर गिर पड़ा। देखते ही देखते हाईवे पर आवागमन बंद हो गया।
रस्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही वन कर्मियों को दी। सूचना के बाद पहुंचे वन कर्मियों ने साढ़े आठ बजे सुबह पेड़ को काटने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे बाद पेड़ को काटकर हाईवे से हटाया गया। हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।