फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वनरोज से टकराई बाइक, लखनऊ के शिक्षक की मौत

Sat, 27 Sep 2025 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर/गोसाईगंज। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर माधवपुर छतौना गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार शिक्षक राजीव लॉरेंस वनरोज से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त शिक्षक ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन




लखनऊ विकास नगर सेक्टर-6 निवासी राजीव लॉरेंस मोतिगरपुर के भदिला खानीपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह पत्नी और बच्चों के साथ सुल्तानपुर शहर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहते थे। विद्यालय में अवकाश के बाद बाइक से शहर लौट रहे थे।


माधवपुर छतौना गांव के पास सड़क पर अचानक आए वनरोज से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, उन्होंने हेलमेट पहना था, इसके बाद भी उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




मृतक की पत्नी लवी सिंह दूबेपुर ब्लाॅक के भोंयें पठार प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी के अलावा रेजल और रेशल दो जुड़वा बेटियां हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष गोसाईगंज राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मोटर साइकिल को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें