रेलपथ फिटनेस के लिए बुधवार को दो घंटे का लखनऊ रेलखंड पर ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान श्रमजीवी समेत मालगाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।
सहायक मंडल अभियंता के निर्देश पर बुधवार की रात लखनऊ रेलखंड पर दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। बंधुआकलां व शिवनगर स्टेशन के बीच गाड़ियों का परिचालन रुकते ही कंक्रीट स्लीपरों की जांच शुरू कर दी गई।
जर्जर हो चुके स्लीपरों को हटाकर नए अधिक क्षमता के स्लीपर बिछाए गए। रात करीब दो बजे ब्लॉक खत्म होने पर डाउन रूट की ट्रैक टेपिंग मशीन से जांच की गई। ब्लॉक से श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत मालगाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से बाधित रहा।
सहायक मंडल अभियंता वैभव पाठक ने बताया कि ट्रैक करीब 500 मीटर की दूरी में दुरुस्त कर लिया गया है।