फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एलटी लाइन का तार टूटा, 15 हजार आबादी प्रभावित

Sat, 10 Jan 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
महानपुर गांव में टूटा तार। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
भदैंया। दरियापुर फीडर से जाने वाली एलटी लाइन (लो टेंशन लाइन) का तार शनिवार की सुबह टूटने से बिजली गुल हो गई। दिन भर 15 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को तीन बजे के बाद बिजली बहाल हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में कटौती होने से फसलों की सिचाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन

भदैंया में महानपुर गांव के पास सुबह 8:30 बजे तार टूट गया। इससे दरियापुर ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े गांव मुरारपुर, नरहरपुर, भपटा, अग्रेसर, पांडेयपुर, चौबेपुर, पूरे किरता, शिवपुर और रामपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे ग्रामीणों का दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि दरियापुर फीडर से विद्युत आपूर्ति जर्जर तारों के भरोसे चल रही है। आए दिन तार टूटने की घटनाओं से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आम बात है।
किसान नकछेद वर्मा, पंकज पांडेय, अनुराग, हरीलाल आदि स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से इन जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। जेई एके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद विद्युत कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। महानपुर में एलटी लाइन का तार गिरा था। शाम चार बजे तक खामी ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें