फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के कर्मचारी से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे बाइक सवार कर्मचारी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने कर्मचारी की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के घमहा गांव निवासी अवधेश यादव रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी है। वह कोरियर सर्विस सेंटरों से कैश इकट्ठा कर बैंक में जमा करने का काम करता है। लंभुआ-दुर्गापुर रोड पर कस्बे से नजदीक जगन्नाथपुर गांव में ई-कॉम व डेली बेरी कोरियर पिकप सेंटर है।
सोमवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अवधेश इस सेंटर से साढे़ तीन लाख रुपये कैश लेकर बाइक से दुर्गापुर मोड़ पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। वह डेली बेरी पिकप सेंटर से मात्र दो सौ मीटर दूर ही पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन

अवधेश की कनपटी पर असलहा सटाकर बैग में रखा साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया। उसने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाश उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लूट के बाद अवधेश वापस पिकप सेंटर पहुंचा और घटना की सूचना अपने साथियों के साथ पुलिस को दी।
दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी शिवराज, कोतवाल वंशराज पांडेय मौके पर पहुंच गए। कोतवाल वंशराज पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें