फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और तस्करी के अंतरप्रांतीय गैंग का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्वाट व पीपरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हरियाणा पुलिस के एक इनामी बदमाश के साथ दो अन्य को गिरफ्तार कर लूट और तस्करी के बड़े गैंग का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस इनसे मात्र एक चोरी की बाइक ही बरामद कर सकी है।
विज्ञापन

जिले की स्वाट टीम के प्रभारी विनोद यादव सोमवार शाम अपनी टीम के साथ पीपरपुर थाना क्षेत्र में थे। इसी बीच मुखबिर ने परसोइया गांव के पास तीन बदमाशों के मौजूद होने की सूचना दी।
सूचना पर सक्रिय स्वाट टीम एसओ पीपरपुर रवींद्र सिंह के साथ परसोइया गांव पहुंचे। यहां थोड़ी मशक्कत के बाद संयुक्त टीम ने तीनों बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस को पकड़े गए बदमाशों के पास से पिछले दिनों अमेठी रेलवे स्टेशन से चुराई गई एक बाइक भी मिली।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों की पहचान महबूब उर्फ खोज्जे निवासी बड़ा घराना, थाना कोहड़ौर व इरशाद उर्फ कुल्हड़ निवासी कस्बा व थाना कोहड़ौर (दोनों जिला प्रतापगढ़) और मुर्तजा निवासी गयड़ी थाना उतरौला जिला बलरामपुर (हालिया पता नवी मुंबई महाराष्ट) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार तीनों लूट व तस्करी के एक अंतरप्रांतीय गैंग के सदस्य हैं और अब तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मंगलवार सुबह मीडिया से मुखातिब एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पकड़े गए बदमाश महबूब उर्फ खोज्जे पर हरियाणा के रोहतक पुलिस ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें