फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गूंजे वर्षों से लंबित मामले, फरियादियों ने बयां किया दर्द

Sat, 16 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुनवाई करते डीएम और एसपी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर पुराने और लंबित मामलों की भरमार रही। किसी का रास्ता कब्जा कर बंद कर दिया तो कोई डेढ़ साल से रिपोर्ट लगवाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। एक महिला ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया दो वर्षों से लंबित रखने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीडीओ विनय कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


केस-1

हटवाई गई दीवार फिर बनाकर बंद किया रास्ता
दूबेपुर ब्लॉक की कुसुम ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी भूमिधरी जमीन पर दोबारा दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया है। कहा कि पहले एसडीएम के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम ने दीवार हटवाई थी, लेकिन कुछ दिन बाद फिर रास्ते पर कब्जा कर लिया गया। इस मामले में अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

केस-2
डेढ़ साल से रिपोर्ट लगाने के लिए भटक रहे राम दयाल
जैतापुर निवासी राम दयाल ने समाधान दिवस में अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया कि अंश निर्धारण के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट नहीं लग सकी है। कहा कि वह लगातार अधिकारियों और तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन


केस-3
दाखिल-खारिज दो साल से लंबित
वलीपुर क्षेत्र के बरासिन गांव की रहने वाली इंद्रपति ने बल्दीराय तहसील समाधान दिवस में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि वसीयत के आधार पर होने वाली दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पिछले दो वर्षों से जानबूझकर लंबित रखी गई है। पीड़िता का आरोप है कि हर बार सिर्फ तारीख देकर वापस कर दिया जाता है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें