कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपते कांग्रेसी । स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। नीट परीक्षा के पेपर लीक घोटाले और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पार्टी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। ज्ञापन के माध्यम से नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र रूप देगी। इस मौके पर हौसिला प्रसाद भीम,मनोज तिवारी, आरबी पांडेय, अतहर नवाब, सुब्रत सिंह सनी, अमोल वाजपेयी मौजूद रहे।