फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
lockdown in sultanpur - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन बाजार व प्रतिष्ठान बंद रहे। बंदी से रविवार को आवाजाही कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चेकिंग दौरान कई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है। शहर में स्वच्छता, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान हाईवे को छोड़कर अन्य सड़कों पर सख्ती रही। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। पुलिस चौराहों व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग करते रही। इस बीच लॉकडाउन के उल्लंघन में कई के खिलाफ कार्रवाई की गई।
डीएम सी. इंदुमती ने लोगों से लॉकडाउन का अनुपालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग घरों में रहें। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, बैंक समेत अन्य जरूरी कार्यालय संचालित रहे। मेडिकल स्टोरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी दुकानें बंद रहीं। दुकानें बंद रहने से शहर सूना रहा। आवाजाही बंद रहने से पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें