फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे शहर के बाजार, आवाजाही पर रही सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर शहर सोमवार को लगातार 17वें दिन भी बंद रहा। बंदी से शहर में व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ मार्गों पर ही आवाजाही हो सकी। पुलिस व राजस्व के कर्मी कंटेनमेंट जोन में स्थिति पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण को लेकर 25 जुलाई से किए गए लॉकडाउन से नगर क्षेत्र 17वें दिन भी बंदी की चपेट में रहा। प्रशासन की सख्ती से नगर की व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। दुकानें व बाजार बंद होने से शहर में सन्नाटा पसरा है। सोमवार को भी यही हाल बाजार का रहा। कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिस व राजस्व कर्मी स्थिति का जायजा लेते रहे।
प्रशासन ने इन क्षेत्रों में घर-घर दूध, फल व सब्जी की आपूर्ति की व्यवस्था की है। हालांकि प्रशासन की ओर से पास जारी किए जाने के बाद भी किराना संबंधी सामानों की आपूर्ति घर-घर नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से लोग चोरी-चुपके दुकानों से सामान लेकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। बंदी के बीच प्रशासन की ओर से विवेकनगर, शाहगंज, जमाल गेट व पल्टू का पुरवा में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें