फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फास्ट फूड व भोजन थाल के बढ़ गए दाम

Sat, 02 May 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी का असर शनिवार को जिले की बाजारों में साफ दिखने लगा है। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 2,117 से बढ़कर 3,110 रुपये हो गए। जिससे होटल, रेस्तरां व ढाबा संचालकों ने अपने यहां के खाने के सामानों के मेनू रेट को बढ़ा दिया है। 120 रुपये की सादी थाली का दाम अब 130 रुपये हो गया है। 35 रुपये का लिट्टी चोखा अब 40 रुपये का मिलने लगा है।
विज्ञापन

होटल व्यापारियों का कहना है कि लागत बढ़ने से रेट में इजाफा करना पड़ रहा है। बाजार में कुल्हड़ वाली एक चाय 10 की जगह 15 रुपये की बिक रही है। वहीं कॉफी का रेट 15 से बढ़ाकर 20 रुपये तक लिया जा रहा है। हाफ प्लेट मैगी 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की बेची जा रही है। चाउमीन का रेट 10 रुपये क्वार्टर प्लेट से बढ़ाकर अब 15 रुपये कर दिया गया है। स्पेशल थाल का रेट 150 से बढ़ाकर 160 रुपये कर दिया गया है।
रेस्तरां संचालकों के अनुसार सिलिंडर का रेट बढ़ने से मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है। कुछ व्यवसायियों ने बताया कि यदि यही हालात रहे तो ग्राहक आना कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


10 रुपये बढ़ाए गए दाम
सिलिंडर महंगा होने से रसोई का खर्च काफी बढ़ गया है। अब मजबूरी में खाने-पीने की चीजों के दाम 10 रुपये बढ़ाने पड़ रहे हैं। गैस की किल्लत अभी भी बरकरार है। - अमित गुप्ता, होटल संचालक।


प्रतिदिन घाटा ही हो रहा
गैस की किल्लत पहले से थी। अब दाम भी बढ़ गए हैं। हमारे पास बहुत सारे नियमित ग्राहक हैं, उसकी वजह से अभी तक रेट नहीं बढ़ाया गया है। प्रतिदिन घाटा ही हो रहा है। कुछ दिन देखने के बाद रेट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। - सचिन पांडेय, होटल संचालक।

शासन के निर्देशानुसार कराया जा रहा वितरण
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़े हैं, लेकिन किल्लत चल रही है। शासन के निर्देशानुसार सिलिंडर का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें