फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य के लिए खतरा बना प्रकाश प्रदूषण : प्रो. पांडेय

Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के केएनआईपीएसएस में गोष्ठी को संबोधित करते अतिथि। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रकाश का प्रदूषण भविष्य के लिए खतरा हो सकता है। वर्तमान में विदेशों में प्रकाश प्रदूषण का विरोध किया जा रहा है जो कि पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रहा है। इससे ऊर्जा की अनावश्यक खपत के साथ ही कई तरह की समस्याएं भी पैदा रही हैं। ये बातें प्रो. एमडी पांडेय ने व्याख्यान के दौरान कही। ऐसे में विश्व को ज्ञान के प्रकाश से ही नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन



कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को स्वर्गीय बाबू केएन सिंह स्मृति व्याख्यान माला आयोजित की गई। द स्टोरी ऑफ लाइट एंड लाइफ शीर्षक पर व्याख्यान देते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के रसायन शास्त्र विभाग के प्रोफेसर एमडी पांडेय ने प्रकाश की बारीकियों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि प्रकाश से हमें सचेत रहने की जरूरत है। इससे पहले आइक्यूएसी निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर किया। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर राधेश्याम सिंह, वरिष्ठ सदस्य आईक्यूएसी ने मुख्य अतिथि का आयोजक मंडल एवं संस्थान परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। व्याख्यान में रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, प्रोफेसर पीके सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह व डॉ. शिव प्रताप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें