फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उर्वरक की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Tue, 04 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के पारा बाजार ​स्थित उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अधिकारी सदानंद चौधरी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले की नौ उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया और एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार स्थित अग्रहरि फर्टिलाइजर के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यूरिया और सुपर खाद का स्टॉक उपलब्ध पाया गया। राज एग्री जंक्शन गनापुर को दुकान बंद कर भागने पर उसका लाइसेंस निलंबित किया गया।
द्विवेदी फर्टिलाइजर चकटेरी के प्रतिष्ठान के निरीक्षण में 152 बोरी डीएपी और 23 बोरी पोटाश मिली। दुकानदार की ओर से रजिस्टर भरा नहीं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दुकान से कृषि अधिकारी ने अपनी मौजूदगी में किसानों को डीएपी का वितरण कराया। वहीं, अरविंद फर्टिलाइजर के प्रतिष्ठान के निरीक्षण में बाधा पहुंचाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक की कमी नहीं है। दुकानदारों को निर्धारित रेट पर खाद की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सदस्यता लेने वाले किसानों को मिल रही भरपूर खाद
भदैंया। मौसम साफ होने के बाद अब फसल की बोआई के लिए समितियों पर खाद लेने के लिए किसान पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को साधन सहकारी समिति बरुई, हनुमानगंज, छतौना व लोहरामऊ में 400 बोरी डीएपी की आने की जानकारी होने पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरुई समिति पर एडीओ सहकारिता नरेंद्र कुमार ने 100 किसानों को खाद का वितरण कराया। कहा कि जो किसान सदस्य बन रहे हैं, उन्हें दो-तीन बोरी खाद दी जा रही है। रामतीरथ, जय प्रकाश, स्वामीनाथ, दीनानाथ, दिवाकर दुबे, हौसिला प्रसाद पांडेय आदि किसानों ने बताया कि डीएपी खाद समितियों से मिल रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें