फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उच्च प्रदूषण की श्रेणी में पहुंची हवा, कर सकती है बीमार

Tue, 04 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज देखते फिजि​शियन डॉ. एसी गुप्ता।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़कर 159 हो गई है। पिछले हफ्ते लगातार पांच दिनों की बारिश से एक्यूआई घटकर 80-100 हो गई थी। एक्यूआई बढ़ने से अस्थमा, हृदय और फेफड़ों की बीमारी के मरीजों के लिए परेशानी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 150 से अधिक सांस के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। परामर्श देने के साथ ही चिकित्सक ने उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी।
सामान्य तौर पर 50 से 100 एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि हवा की गुणवत्ता खराब होने से श्वांस और हृदय संबंधी बीमारियां, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस व फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। बुजुर्गों में खांसी और बलगम की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लंबे समय से वायु प्रदूषण के बीच रहने पर फेफड़ों और हृदय को नुकसान हो सकता है। खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, मितली व आंखों में जलन आदि होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। घर के अंदर की हवा साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करें।
एयर-प्यूरीफाइंग पौधे जैसे नीम, तुलसी और मनी प्लांट खासा उपयोगी हैं। बाहर जाते समय माॅस्क पहनें, खूब पानी पीयें, विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। कचरे व पत्तियों को न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें