फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छुआछूत की बीमारी नहीं है कुष्ठ रोग’

Thu, 09 Feb 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार से स्वास्थ्य विभाग का 15 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन नुक्कड़ नाटक की टीम ने अस्पताल व शिव महेश बालिका विद्यालय में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में लखनऊ से आई पांच सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल और शहर के शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को इस बात के प्रति जागरूक किया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है। कलाकारों ने बीमार के शुरुआती लक्षण बताते हुए कहा कि जिन लोगों को यह मर्ज हो उन्हें घबराना नहीं चाहिए। यह मर्ज अब लाइलाज नहीं है।

इसे ठीक करने के लिए सरकारी अस्पतालों में छह माह व एक वर्ष के अलग-अलग कोर्स में निशुल्क इलाज होता है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पीतांबर कनौजिया ने बताया कि टीम 15 दिन तक जिले के सभी ब्लॉकों में जाएगी और लोगों के मन से कुष्ठ के संबंध में पैदा होने वाली भ्रांतियों को दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें