फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए टीबी क्लीनिक पर लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल के टीबी क्लीनिक पर मंगलवार को 18 से 45 वर्ष के लोगों के टीकाकरण का शुभारंभ विधायक सूर्यभान सिंह ने डीएम रवीश गुप्ता की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार युवाओं को भी सुरक्षित करने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके बाद प्रेस क्लब में भी टीकाकरण की शुरुआत कराई। शुभारंभ के बाद टीबी क्लीनिक पर कोरोना टीकाकरण लगवाने वालों की कतार लग गई।
कतार से दोपहर बाद तक वैक्सीनेशन चलता रहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित मौजूद रहे। प्रेस क्लब में मीडिया के लोगों का टीकाकरण कराया गया। बेसिक शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों का टीकाकरण शुरू हुआ। हालांकि प्रत्येक जगह 50 का ही लक्ष्य रहा। इस वजह से पहले दिन टीकाकरण का जल्द समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें