फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लेखपालों ने जमा किया अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का बस्ता

Wed, 20 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खतौनी में अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों के दबाव के चलते लेखपाल संघ ने विरोध शुरू कर दिया है। लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज वाली ग्राम पंचायतों का काम करने से मना कर दिया है। मंगलवार को सभी तहसीलो में लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज वाली ग्राम पंचायतों का बस्ता जमा करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

सदर तहसील के लेखपाल संघ भवन में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में आरके दफ्तर में बस्ते जमा किए गए। संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिला कार्यकारिणी के निर्देश पर लंभुआ तहसील अध्यक्ष बलराम सिंह की मौजूदगी में लेखपालों ने अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का बस्ता जमा किया। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि जब तक स्टाफ की कमी दूर नहीं होती और लंबित भुगतान नहीं मिलेगा तब तक लेखपाल केवल मूल चार्ज पर ही कार्य करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल ने बताया कि बल्दीराय, जयसिंहपुर और कादीपुर के लेखपालों ने भी अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का बस्ता जमा कर दिया। कहा कि अब अपनी आवंटित हलका वाली ग्राम पंचायतों का कार्य ही संबंधित लेखपाल करेंगे। इस मौके पर सदर में लेखपाल संघ के सदस्य शान मोहम्मद, राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण, केके पाल, बजरंगबली, आशीष, पंकज, विजय साहू मौजूद रहे। लंभुआ में रिंकू पाल, संदीप वर्मा, स्वयं प्रकाश, ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें