फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविवाहित छात्रा को लेखपाल ने बता दिया शादी-शुदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल का कारनामा सामने आया है। लेखपाल ने एक अविवाहित छात्रा को शादी-शुदा दिखा दिया। लेखपाल की गलत रिपोर्ट से छात्रा छात्रवृत्ति का आवेदन करने से वंचित हो गई है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर निवासी कामता प्रसाद पांडेय की छोटी पुत्री रुचि पांडेय पिछले सत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करके बीएससी में प्रवेश ले रही है।
वह बीएससी प्रथम वर्ष में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाह रही थी। छात्रवृत्ति के लिए उसने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। आय प्रमाण पत्र के आवेदन की जांच में लेखपाल अरुण कुमार तिवारी ने गलत रिपोर्ट लगा दी। लेखपाल ने उसे शादी-शुदा दिखाते हुए उसके आय प्रमाण पत्र को अस्वीकृत कर दिया।
विज्ञापन

आय प्रमाण पत्र नहीं बनने से छात्रा बीएससी में छात्रवृत्ति के आवेदन से ही वंचित हो गई। लेखपाल के कारनामे से छात्रा के परिवार को झटका लगा है। उन्होंने अधिकारियों से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने कहा कि शादी-शुदा होने के बाद भी किसी को आय प्रमाण पत्र से वंचित नहीं किया जा सकता। कहा कि छात्रा की शादी हुए बिना उसे शादी-शुदा दिखाना गलत है। संबंधित लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें