फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वकीलों व परशुराम युवा वाहिनी ने फूंका आईएएस का पुतला

Fri, 28 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ लोगों में उबाल है। शुक्रवार को परशुराम युवा वाहिनी व अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान आईएएस की बर्खास्तगी की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

टिप्पणी के विरोध में परशुराम युवा वाहिनी ने जुलूस निकाला। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी का यह बयान घृणित है, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। परशुराम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि अभद्र टिप्पणी सर्वसमाज के लिए घातक है।
संरक्षक हरख नारायण मिश्रा, योगेश पांडेय समेत अन्य ने बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग पर नारेबाजी की। इस मौके पर पवन मिश्रा, संतोष मिश्रा, विपिन पांडेय, अधिवक्ता रमाशंकर पांडेय, करुणा शंकर द्विवेदी, अशोक सिंह बिसेन व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें