फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार

Sat, 15 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लंभुआ के जफरापुर गांव में दिहाड़ी मजदूर का शव पहुंचने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। स्रोत-ग्रा
विज्ञापन
लंभुआ। सखौली गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एलटी लाइन ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मृत दिहाड़ी मजदूर वीरेंद्र कुमार शुक्ल का शव पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार दोपहर उनके पैतृक गांव जफरापुर पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने कृषक दुर्घटना बीमा, अन्य सरकारी सहायता दिलाने की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के करीब दो घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शाम करीब साढ़े पांच बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए तीर्थराज धोपाप घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें