फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तारीख 31 जुलाई, आवेदन जारी

Wed, 29 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआईपीएसएस स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्र पर स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। जिला समन्वयक शक्ति सिंह ने बताया कि इग्नू शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसके सभी पाठ्यक्रम यूजीसी से मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन

यह अवसर नियमित शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों और कार्यरत युवाओं के लिए उपयोगी है। यूजीसी प्रावधानों के अनुसार, विद्यार्थी एक नियमित डिग्री के साथ इग्नू का दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम भी कर सकते हैं।

एमएसडब्ल्यू, बीए, एमए, बीकॉम, एमकॉम, बीबीए जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एससी-एसटी विद्यार्थियों को नियमानुसार 50 फीसदी शुल्क छूट मिलेगी। प्रवेश समर्थ पोर्टल से हो रहे हैं, जबकि परीक्षाएं इग्नू अध्ययन केंद्र में आयोजित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें