फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। कुंदाभैरोपुर निवासी संजय की पत्नी फूल कुमारी (40) का शव मंगलवार दोपहर कमरे की छत में लगे हुक से साड़ी के फंदे पर लटका देखा गया। परिजन मौत के विषय में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया व घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

मृतक फूल कुमारी के एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके पति संजय मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लग सकी। फूलकुमारी का मायका भेलारा गांव में है। कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें