सुल्तानपुर। पूर्व सपा विधायक अनूप संडा सहित अन्य के खिलाफ चल रहे महामारी अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में डिस्चार्ज (आरोप मुक्ति) अर्जी पर बहस के लिए तारीख तय रही। मामले में विशेष लोक अभियोजक की तरफ से बहस की कार्यवाही को पूरा किया गया, जबकि अनूप संडा की तरफ से बहस के लिए समय की मांग की गई।
अदालत ने मामले में अनूप संडा को बहस के लिए अंतिम अवसर देते हुए 30 मई की तारीख तय की है।मामले में पूर्व विधायक अनूप संडा की तरफ से गत नौ फरवरी को पेश की गई डिस्चार्ज अर्जी पर कई तिथियों से सुनवाई लंबित चल रही है।