फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम बड़े मंगल पर लगे बजरंग बली के जयकारे

Tue, 14 Jun 2016 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लगे जय महावीर के जयकारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का जमावड़ा रहा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनों की ओर से विभिन्न स्थानों पर शर्बत व प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए। आने-जाने वाले राहगीरों ने प्रसाद व शर्बत पीकर भीषण गर्मी से राहत पाई।
विज्ञापन



ज्येष्ठ के चौथे मंगल पर शहर में जगह-जगह शर्बत व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी चौराहों पर शर्बत वितरण किया गया। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की पूजा-अर्चना के लिए कतारें लग गईं।

पूजन अर्चन के बाद सुबह 10 बजे से शहर के प्रमुख स्थानों पर शर्बत व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हो गया। करौंदिया में कृष्ण कुमार उपाध्याय, सुधीर तिवारी, कार्तिकेय, अजीत पांडेय की ओर से शर्बत वितरण किया। शाम को पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया। अरविंद चौरसिया, अमित गुप्ता, दिनेश पांडेय, राजेश दुबे, मुकेश पांडेय की ओर से बस स्टेशन के निकट आजाद पार्क के पास बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल गेट, गंदानाला रोड, डाकखाना चौराहा समेत कई स्थानों पर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। रेलवे स्टेशन के यूनियन भवन में एनआरएमयू के अनिल श्रीवास्तव, एससी द्विवेदी, केशव गुप्त व ज्योति स्वरूप की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों ने शर्बत पीकर प्यास बुझाई। शाम के समय बढ़ैयावीर, रुद्रनगर, सीताकुंड घाट व मुरारीदास गली में पूड़ी-सब्जी के भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें