फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: औद्योगिक गलियारे के लिए पौने चार अरब से ली जाएगी भूमि

Fri, 16 Feb 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारा की स्थापना के लिए यूपीडा करीब पौने चार अरब रुपये से किसानों व ग्राम समाज की भूमि खरीदेगा। गलियारे से सटे नौ गांवों की भूमि पर गलियारा विकसित किया जाएगा। निर्माण से जिले में विकास की गतिविधियों के पंख लगने की उम्मीद बढ़ गई है। उद्योग-धंधे लगने से लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शासन ने जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कारेबन गांव के पास औद्योगिक गलियारा स्थापित करने की स्वीकृति दी है। गलियारा क्षेत्र में विभिन्न उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए शासन ने करीब साढ़े तीन सौ हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया दिया था।

इस पर प्रशासन ने नौ गांवों की 338.9940 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर किसानों की रजामंदी लेते हुए रिपोर्ट भेज दी है। स्वीकृति के बाद यूपीडा ने भूमि खरीद के लिए 3.79 अरब रुपये स्वीकृत किए हैं। किसानों व ग्राम समाज से भूमि की खरीद के लिए यूपीडा ने 25 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में आवंटित किए हैं।
विज्ञापन


धनराशि मिलने के बाद जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार से भूमि का बैनामा जयसिंहपुर उप निबंधक कार्यालय में यूपीडा के पक्ष में कराना शुरू कर दिया है। फिलहाल बैनामे की प्रक्रिया महीनों चलने के आसार हैं।



किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मिलेगा दाम
एक्सप्रेसवे के औद्योगिक गलियारा के लिए अपनी भूमि बेचने वाले किसानों को मौजूदा सर्किल रेट से चार गुना दाम दिया जाएगा। बैनामा करने वाले किसानों को यूपीडा सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान करेगा। बैनामा में लगने वाले शुल्क व स्टांप को भी यूपीडा अदा करेगा।
विज्ञापन

- एस सुधाकरन, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें