फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीबीसी के लिए तैयार निवेशकों को हाईवे के किनारे उपलब्ध कराई जाएगी भूमि

Fri, 28 Jun 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीबीसी) के लिए तैयार निवेशकों को हाईवे के किनारे भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए भूमि का बंदोबस्त करने के लिए मामला नए सिरे से देखा जा रहा है। बैठक में बैंकों में बीते वर्ष से लंबित ऋण पत्रावलियों का प्रकरण फिर गूंजा। इस पर अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक को प्रकरण निस्तारित कराने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पहले उद्योग बंधु की बैठक की। समीक्षा के दौरान पूर्व से लंबित चले आ रहे निवेश मित्र पोर्टल पर उद्योग बंधुओं का प्रकरण फिर लंबित मिला। इसमें फूड सेफ्टी, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कृषि विभाग, टेक्नोलाॅजी इनफारमेशन विभाग का प्रकरण प्रमुख रहा। फरवरी में बैंकों में लंबित ऋण पत्रावलियों का मामला इस बैठक में भी निस्तारित नहीं पाया गया। व्यापारियों ने ऋण स्वीकृति में विलंब से कारोबार प्रभावित होने का मामला उठाया।

जिलाधिकारी ने पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हुए समय से निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसमें पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई व ओडीओपी के लक्ष्य पर चर्चा हुई। डीएम ने स्वयं की ओर से इस प्रकरण को देखे जाने की जानकारी दी। पिछली बैठक में उठे पुनीत भालोटिया के पेट्रोल एनओसी के मामले का निस्तारण करना बताया गया। हनुमानगंज के एक कोल्ड स्टोर तक के लिए मार्ग निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन



इसके बाद व्यापार बंधु की हुई बैठक में दो साल से शहर में चले आ रहे लोडिंग-अनलोेेडिंग का मामला फिर गूंजा। व्यापारी रवींद्र त्रिपाठी ने एजेंडे में शामिल प्रकरण को फिर डीएम के सामने रखा और लोडिंग-अनलोडिंग में अवैध वसूली बंद कराने की मांग की। इसके साथ ही कई बैठकों से चला आ रहा बिरसिंहपुर में जिला पंचायत की नई दुकानों के आवंटन का मामला फिर उठा। जिला पंचायत की ओर से बताया गया कि पुरानी दुकानों के किरायेदारों की ओर से किराया जमा करने के बाद ही प्रकरण को देखा जाएगा, जबकि व्यापारियों का कहना है कि इसमें दुकानदारों के बजाय दूसरों को दुकान दे दी गई हैं।


शहर में केश कुमारी विद्यालय के पास वाहनों की पार्किंग के लिए नया स्थल जल्द संचालित होने की जानकारी दी गई। व्यापारियों ने विजय नारायण सिंह हत्याकांड में घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों का पुलिस की ओर से लिया डीवीआर वापस नहीं करने का मामला उठाने पर डीएम ने उसे वापस कराने का निर्देश सीओ सिटी को दिया। शहर के पंचरास्ता के पुल के पास जलभराव व महुअरिया रोड लखनऊ-वाराणसी हाईवे को जोड़ने मार्ग की खराब स्थिति का मामला उठाया गया। डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया है। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन, उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव, व्यापारी सरदार बल्देव सिंह, प्रवीन अग्रवाल, अरुण जायसवाल, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें