फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दीवानी न्यायालय के लिए जमीन का हुआ मूल्य निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। मिश्रपुर पुरैना व लोहरामऊ गांव में दीवानी न्यायालय बनाने के लिए रास्ता साफ होता जा रहा है। वाराणसी फोरलेन के किनारे न्यायालय के लिए प्रस्तावित जमीन का शुक्रवार को राजस्व टीम ने मुआयना करते हुए मूल्य निर्धारण किया। दोनों गांवों के किसानों की 14 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत करने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर गत आठ जनवरी को प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों ने मुआयना कर इस स्थल को निर्माण के लिए चयनित किया था।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या व जगह की दिक्कतों को देखते हुए दीवानी न्यायालय आसपास स्थानांतरित करने की कवायद कई वर्षों से चल रही है। बीते वर्ष भदैंया के मिश्रपुर पुरैना व लोहरामऊ ग्राम पंचायत की जमीन चिह्नित की गई थी। बताया जा रहा है कि चिह्नित भूमि पर दीवानी न्यायालय बनाने की मंजूरी तकरीबन मिल गई है, लेकिन जमीन का सर्किल रेट बढ़ने पर किसानों ने बढ़ी दर से मुआवजा देने की मांग उठा दी।
इस पर दीवानी न्यायालय के लिए बढ़ी दर के हिसाब से जमीन का रेट निर्धारित किया जाना है। शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक अमरनाथ तिवारी, लेखपाल प्रभात कुमार, राम बहाल चौरसिया, रवि कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन का मुआयना करते हुए उसका मूल्य निर्धारण किया। राजस्व निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि जमीन का मुआयना किया गया है। उच्चाधिकारियों को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें